हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का शताब्दी समारोह माथुर वैश्य सभा भवन,पंचकुइयां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी और भाकपा उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह का शुभारंभ दिलीप रघुवंशी के निर्देशन में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के जनगीतों से हुआ। नाट्य पितामह राजेंद्र रघुवंशी द्वारा रचित “लाल किरण धरती पर उतरी अब वो पूर्ण प्रकाश है” और “लेनिन तुम्हें सलाम” गीतों ने सभागार में उत्साह का वातावरण बना दिया। परमानंद शर्मा के संगीत निर्देशन में मुक्ति किंकर,असलम खान ने गीतों की प्रस्तुति दी साथ ही भगवान स्वरूप योगेन्द्र ने अलीगढ़ के खेम सिंह नागर का गीत प्रस्तुत किया।ढोलक पर संगत राजू ने की।
अध्क्षता करते हुए कामरेड हरिविलास दीक्षित ने कहा भाकपा के 100वें वर्ष में कम्युनिस्ट पार्टी आगरा के 15 साथियों ने अपने समर्पण,प्रतिबद्धता,सक्रियता और लगन से पार्टी को मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर संस्थापक का.महादेव नारायण टंडन का.अब्दुल हफीज, का .राजेंद्र रघुवंशी,डॉ. रामगोपाल सिंह चौहान, डॉ महेश चंद शर्मा, का.रमेश मिश्रा, का.अरुणा रघुवंशी,का.रामस्वरूप दीक्षित, का.नैमी चंद,का.अब्दुल रज्जाक, का.बेनी प्रसाद रावत, का.डॉ जितेंद्र रघुवंशी, का .तेज सिंह वर्मा, का.अर्जुन सिंह, का.चरण सिंह कुशवाह... की स्मृतियों को नमन किया और लाल सलाम प्रेषित किया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता डा.जवाहर सिंह ढाकरे, श्रमिक नेता का. जगदीश प्रसाद, श्रीमती सरला जैन सहित एक दर्जन वरिष्ठतम नेताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर झारखंड से पधारे विद्यासागर गिरी ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति दी और हमेशा मानवता के निर्माण में विश्वास रखा है। लखनऊ के अरविंद राज स्वरूप ने भी अपने विचार साझा करते हुए मनरेगा कानून बदल दिया गया।सरकार इस कानून पर गुमराह किया गया। कम्युनिटी ने ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण कराया,पब्लिक सेक्टर के कारखानों से अधिक प्राइवेट सेक्टर में पहले अधिक नौकरियां मिलती थीं,अब बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। डॉ. जे. एन. टंडन ने क्रांतिकारी भाषण में आगरा के दिवंगत कम्युनिस्ट नेताओं को याद किया और वर्तमान राजनीति पर चिंता व्यक्त की।
ओम प्रकाश प्रधान,सरला जैन, एन एस श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, रमेश कटारा, दिलीप रघुवंशी, राजवीर सिंह चौहान, जगदीश प्रसाद,जे एस धाकरे, कमला धाकरे, विद्यासागर गिरी, अरविन्दराज स्वरूप का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी सचिव पूरन सिंह ने किया और अंत में का. नीरज मिश्रा ने धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर एस. के. खोसला,ताराचंद, मोहन सिंह,धर्मजीत,एम. पी. दीक्षित,शारदा वर्मा,प्रियंका मिश्र, रत्ना देवी,भानु प्रताप सिंह ,भीकम सिंह,पूर्ण सिंह यादव आदि की भी विशेष उपस्थिति रही।
रिपोर्ट : असलम सलीमी

