हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : क्षत्रिय सभा शाखा यमुना पार द्वारा रविवार 11:00 बजे श्रीराम पार्क ट्रांस यमुना कॉलोनी आगरा में जरूरतमंद महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए आयोजन में मुख्य अतिथि डॉक्टर धर्मपाल सिंह चौहान विधायक एत्मादपुर, विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता डॉ.वीरेंद्र सिंह चौहान एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कपूर चंद सिकरवार ने की। संचालन पू.जिला अध्यक्ष आरपी सिंह जादौन ने किया। विधायक धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि क्षत्रिय सभा यमुनापार शाखा विधवाओं को तहसील स्तर पर सिलाई मशीन वितरण कर रोजगार देती है,वहीं विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण करती है,गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाहों पर उत्कृष्ट कार्य करती है।
कार्यक्रम के अंत में कम्बल वितरण कर सभी को जलपान कराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.अनिल चौहान, टीकम सिंह तोमर पूर्व सांसद प्रतिनिधि , जगवीर सिंह तोमर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, आर.पी.सिंह जादौन पूर्व जिलाअध्यक्ष, विजयपाल सिंह चौहान,दिनेश सिकरवार, गजेंद्र सिंह परमार, शाखा यमुना पार अध्यक्ष विनोद परमार,जितेंद्र सिकरवार राष्ट्रीय राजपूताना ,देवेंद्र सिंह चौहान, विनोद परमार अध्यक्ष, सोनेद्र चौहान ,आर के सिंह राघव, लाखन सिंह चौहान, ललक सिंह परमार, मानवेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह भाटी, योगेश सिकरवार, सुनील परमार, बी के सेंगर, नीतू जादौन, गायत्री सिंह जादौन, नागेंद्र सिंह जादौन ,महेश पुंडीर, चंद्रमणि चंदेल डॉक्टर एस पी सिंह ,अनुज कुमार सिंह, लता रावत, मुनेश कुमार सिंह तोमर, बनवारी सिंह तोमर, धीरेंद्र पाल सिंह, भारत सिकरवार आदि क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे l


~2.jpg)