न्यूयॉर्क में पेंट व्यापारियों को समाज सेवा की प्रेरणा प्रदान करेंगे आगरा के समाजसेवी गोयल दंपत्ति
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। आगरा की तर्ज पर अब अमेरिका में भी 'हेलमेट लगाओ,जीवन बचाओ'और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा गूँजेगा। आगरा के समाजसेवी गोयल दंपति न्यूयॉर्क में भारत और भारत से बाहर के शीर्ष 111 पेंट व्यापारियों को जीवन-रक्षा के संदेश के साथ समाजसेवा की प्रेरणा प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनेक सामाजिक धार्मिक और औद्योगिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी-उद्यमी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले 12 से 17 मई तक न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कंसाई नैरोलैक पेंट द्वाराआयोजित छह दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल के साथ सहभागिता करेंगे।
उन्होंने बताया कि वे सेमिनार में पेंट व्यापारियों को जीवन-रक्षा की मुहिम में आगे आने की अपील करते हुए हर व्यापारी को अपनी आय में से कुछ हिस्सा वंचितों,जरूरतमंदों और समाज के हित में खर्च करने का संदेश देंगे।
गौरतलब है कि इस सेमिनार में श्री मुरारीलाल गोयल और समाज सेवा में उनके कंधे से कंधा लगाकर जुटी रहने वालीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल को भी समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।


