जय झूलेलाल सेवा समिति द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया तीज महोत्सव
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। हाथों में रची मेहंदी और दिलों में तीजड़ी पर्व की खुशियां। गीत संगीत की उमंग के साथ डांडिया और मनोरंजक खेलों का मेला। जय झूलेलाल सेवा समिति द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित तीजड़ी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित तीज महोत्सव में हर तरफ मस्ती और उल्लास के रंग बिखरे नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल,मेयर हेमलता दिवाकर व समाजसेवी डॉ. पद्मा विश्वानी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तृतीय तीज महोत्सव के अंतर्गत ‘तीजड़ी पर्व रंगारंग मेहंदी नाइट’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और मेहंदी, डांडिया सहित विभिन्न रंगारंग गतिविधियों का आनंद लिया।
अतिथियों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य तीज पर्व की परंपराओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी उत्सवधर्मिता को जीवंत बनाए रखना रहा। मेहंदी नाइट में आकर्षक मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई, जहां प्रतिभागियों ने हाथों पर सुंदर डिजाइनों से पर्व की खुशी को अभिव्यक्त किया। डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। संगीत की धुनों पर महिलाओं ने समूह में डांडिया खेलकर खूब आनंद लिया। सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिभागियों ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि फन गेम्स ने बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी का मनोरंजन किया। सिंधु साहित्य मण्डल के अध्यक्ष रामचंद्र छाबड़िया व कमल छाबड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पा गुप्ता, सुनीता छाबड़िया, मधु माखीजा, आशा माखीजा, रोशनी पंजवानी, रेखा कटारिया, जानवी सावलानी, रितु नानकवानी, अंजू दियालानी, वंदना तेजानी, अभीलाशा छाबड़िया, महेंद्र कौर, पूजा भोजवानी, दिव्या मुलानी, भारती हंसानी, रिया पंजवानी, विनीता कामरा, जय करीरा, पार्षद पूजा बंसल, डॉ पद्म विश्वानी, अमृत माखीजा, भजन माखीजा, कपिल पंजवानी, राकेश कटारिया, सुखदेव नानकवानी, पंकज सावलानी, महेश सोनी सहित अनेक सदस्यों की सहभागिता रही।



