लायंस क्लब आकाश के सावन महोत्सव में झूले राधा-कृष्ण

सावन की मल्हार,हरियाली तीज के खेल और सांस्कृतिक उल्लास ने बांधा समां

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। सावन की हरियाली, मधुर मल्हार और हरियाली तीज के पारंपरिक उल्लास के बीच लायंस क्लब आकाश की ओर से होटल होलीडे इन, हरीपर्वत में भव्य सावन महोत्सव एवं हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के स्वरूपों को झूला झुलाकर किया गया। इसके बाद सावन के गीतों, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उल्लास से भर दिया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव संजय अग्रवाल, पोशाक अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं क्लब कोऑर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने क्लब के पूर्व अध्यक्षों को संस्था के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान एवं निरंतर मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में मनीष अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुनील शर्मा, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता नागजी, संजय गर्ग, संजय गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, विनोद मित्तल एवं विकास बंसल शामिल रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव एवं मार्गदर्शन संस्था की निरंतर प्रगति और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करता है।

सम्मान समारोह के बाद सावन की मल्हारों का दौर चला। मधुर सावनी गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न रोचक गेम्स एवं मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सुजाता अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुधा गुप्ता, योगिता अग्रवाल एवं हंसा वार्ष्णेय सहित क्लब के सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, तीज की उमंग और सांस्कृतिक परंपराओं का मनोहारी संगम देखने को मिला।