दो दिवसीय ‘श्रद्धांजलि नाट्य समारोह’ का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 24वाँ ‘श्रद्धांजलि नाट्य समारोह’ शहर में इस वर्ष पुनः आयोजित होेेने जा रहा है। 1982 से दिवंगत रंगकर्मी साथियों की स्मृति में आयोजित होने वाला ‘श्रद्धांजलि नाट्य समारोह’ अनवरत रूप से आयोजित होने वाला समारोह बन गया है। 

‘श्रद्धांजलि नाट्य समिति’ के अध्यक्ष उमेश अमल ने बताया कि ‘श्रद्धांजलि नाट्य समारोह’ दिवंगत रंगकर्मियों की स्मृति में आयोजित होने वाला पूरे देश का एकमात्र ‘नाट्य समारोह’ है। 1982 से प्रारंभ हुआ यह समारोह 2003 तक 22 वर्ष आयोजित होकर अपरिहार्य कारणों से थम गया था, किंतु पिछले वर्ष से यह समारोह पुनः आयोजित होने लगा है।

 हर्ष का विषय है कि पिछले वर्ष की ही भाँति दिवंगत रंगकर्मियों को श्रद्धा . सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से इस वर्ष दो दिवसीय ‘श्रद्धांजलि नाट्य समारोह’ दिनांक 20 एवं 21 दिसंबर 2026 को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होेने जा रहा है।

‘श्रद्धांजलि नाट्य समिति’ के सचिव विश्वनिधि मिश्र ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले नाट्य समारोह में देश की प्रतिष्ठित दो रंग संस्थाओं के द्वारा दो पूर्णकालिक नाटकों का मंचन किया जाएगा। शीघ्र ही संस्थाओं और नाटकों के नाम फाइनल कर दिए जाएँगे। समिति के पदाधिकारी अजय दुबे के अनुसार देश की कई जानी . मानी संस्थाओं से नाट्य मंचन हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर विचार . विमर्श किया जा रहा है, शीघ्र ही प्रस्तुतियाँ तय कर दी जाएँगी। 

समिति के उपाध्यक्ष पंकज सक्सेेना एवं राजीव सिंघल ने बताया कि इस समारोह में प्रतिवर्ष नगर के एक वरिष्ठतम रंगकर्मी को उनके अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित करने की पुरानी परंपरा रही है। पिछले वर्ष से पुनः प्रारंभ हुए समारोह में दिए जाने वाला ‘रंग . पुरोधा’ सम्मान इस वर्ष भी नगर के एक वरिष्ठतम रंगसाथी को, रंगमंच के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान हेतु दिया जाएगा।

उपसचिव संजय चतुर्वेदी एवं नीरज अग्रवाल के अनुसार वरिष्ठ रंगकर्मी के सम्मान के साथ . साथ पिछले वर्ष से पुनः प्रारंभ हुए इस नाट्य समारोह में नई कड़ी के रूप में रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान करने वाले एक युवा रंगकर्मी को ‘रंग . प्रहरी’ सम्मान से सम्मानित करने की परंपरा भी प्रारंभ हुई भी और इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर के किसी युवा रंग साथी को सम्मानित किया जाएगा।

समिति के कोषाध्यक्ष संदीप अरोरा एवं प्रचार सचिव उमाशंकर मिश्र ने बताया कि समारोह के अवसर पर विगत वर्ष के समान ही एक स्मारिका ‘अभिव्यक्ति’ का प्रकाशन भी किया जाना सुनिश्चित है।

समिति के मीडिया प्रभारी अनिल जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में पिछले वर्ष के समारोह की सफलता में मीडिया के सहयोग को रेखांकित करते हुए इस वर्ष भी अपेक्षित सहयोग की अपील की, जिससे नगर में रंग गतिविधियों को गति प्राप्त हो सके। 

प्रेस वार्ता के अवसर पर समिति के सदस्य ब्रजेश शर्मा, नरेश तन्हा तथा पार्थोसेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

 रिपोर्ट : असलम सलीमी