श्रंद्धाजलि सभा के आयोजन में स्व0 कल्याण सिंह को दी हार्दिक श्रंद्धाजलि।




हि. वार्ता।राजेश प्रजापति,इटावा

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक 1918 मंडलों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी ।

इसी के तहत आज जनपद इटावा में संगठनात्मक सभी 16 मंडलो में मंडल अध्यक्षों के संयोजन में आज स्व. कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आदरणीय बाबू जी से जुड़े अपने संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें शब्दो के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत जी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि स्व. कल्याण सिंह गांव, गरीब व किसानों के नेता थे। बाबूजी सदैव पं. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रशस्त अन्त्योदय पथ के अनुगामी रहे। वह जन नेता थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के लिए काम किया और उनसे सदैव जुड़े भी रहे। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारियों के साथ ही आम जनमानस भी बाबूजी के निधन जाने से दुःखी है।

वे भाजपा के कद्दावर नेता थे। पिछड़े वर्गों को पार्टी से जोड़ने में उनका अहम योगदान था। 

राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका सर्वविदित है। रामभक्त और भाजपा के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे। उनका जाना संगठन व देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

समस्त मण्डलों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।