हि. वार्ता।आगरा
नटरांजली थिएटर आर्ट्स के तत्वावधान में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी का आयोजन सिकंदरा स्थित आराधना भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद डॉ श्रीभगवान शर्मा, लेखिका डॉ ह्रदेश चौधरी, कवि पवन आगरी, व्यंग्यकार रमेश पंडित एवं निदेशक अलका सिंह ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अदिति तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं अनमोल गुप्ता ने केरल नृत्य प्रस्तुति दी ।
संस्था द्वारा "मातृभाषा हिन्दी संवाहक सम्मान" से सम्मानित किया गया वरिष्ठ रंगकर्मी व व्यंग्यकार रमेश पंडित जी को सभी अतिथियों ने मिलकर यह सम्मान दिया। इसी श्रंखला में
शिक्षाविद डॉ श्रीभगवान शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी में छपे हुए निमंत्रण कार्ड का बहिष्कार जरूरी है। प्रखर लेखिका डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि हिंदी संस्कार और संस्कृति की पहचान कराती है। राष्ट्रीय कवि पवन आगरी ने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से हिंदी का वैश्विक स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है। इस अवसर पर सम्मानित व्यंग्यकार रमेश पंडित ने कहा कि भाषा के संवर्धन के लिए वर्तनी का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन नटरांजली संस्था की निदेशक अलका सिंह ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे लालाराम तैनगुरिया, एस.के. बग्गा, हरीश लालवानी, टोनी फास्टर, राजदीप ग्रोवर, अविनाश गुप्ता, रेखा तिवारी, पदम गौतम आदि ।


