नैतिक विकास संगठन की 50 वीं वर्षगांठ पर चिकित्सा शिविर का आयोजन।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

नैतिक विकास संगठन की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुंबई वाली बगीची, खंदारी चौराहे पर भव्य एवं विभिन्न चिकित्सक विशेषज्ञों के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर का उद्घाटन शिविर की अध्यक्षता कर रहे नैतिक विकास संगठन के अध्यक्ष श्री राम कुमार अग्रवाल जी, महासचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष  योगेंद्र अग्रवाल जी ,उपाध्यक्ष श्री दीपेंद्र बंसल, सचिव धर्मगोपाल मित्तल एवं चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं सरस्वती माता पर माल्यार्पण कर विधिवत शुरुआत की गई ।

शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ पूजा गर्ग, हड्डी रोग विशेषज्ञ उपेंद्र नाथ गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ एसके कपूर ,डॉक्टर विशाल गुप्ता, डॉक्टर अवंती गोयल ,दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित गुप्ता,  चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर की एम अग्रवाल, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मित्तल, आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर डीके श्रीवास्तव, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर के पी सिंह ,नेत्र परीक्षण अधिकारी सहायक फैजल खान, कान गला विशेषज्ञ डॉक्टर एल गुप्ता द्वारा 437 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

मंच संचालन संगठन के सचिव श्री धर्मगोपाल मित्तल एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव श्री राकेश शर्मा द्वारा  किया गया।