हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
किरावली। राष्ट्रीय लोकदल की सामाजिक न्याय यात्रा समापन एवं मान्यवर काशीराम परनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की जनसभा अकोला मे समय से ही अपने नेता को सुनने को अकोला चाहरवाटी कालेज प्रागंण मे जनता का पहुचना शुरू हो गया था पर ऐन वक्त पर अस्वस्थ्य होने के कारण राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यक्रम रदद् की सूचना आयी तो जनता मायूस हो गई। जनसभा मे पहुचे पूर्व केद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री एवं सामाजिक न्याय यात्रा के नेतृत्वकर्ता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रशातं कन्नौजिया का युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजेश चाहर वरिष्ठ नेता चौ.दिलीप सिह, जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिह चाहर, वरिष्ठ नेता गोविद शर्मा ने भव्य स्वागत किया मुख्य अतिथि पूर्व केद्रीयमंत्री सोमपाल शास्त्री ने कहा कि केद्र और प्रदेश की जनता के साथ छलावा एवं झूठ बोलने के सिवाय कुछ नही किया किसानो को गाड़ियों से कुचला जा रहा है। महगाई अपने चरम पर है जिससे जनता का जीना मुहाल हो रहा है। अब समय आ गया कि इस जन विरोधक किसान विरोधी पूजीपतियो की सरकार को बदलना ही होगा। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशातं कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है ऐसी सरकार को रहने का कोई अधिकार नही है। दोनो नेताओ ने मान्यवर काशीरामजी के परिनिर्वाण दिवस पर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया।
बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर, वरिष्ठ नेता बीरपाल मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष डॉ प्रियंवदा तोमर, राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्जवल, बृज प्रान्त अध्यक्ष जगपाल सिंह ,पूर्व विधायक काली चरन सुमन, दुर्गेश शुक्ला,भूदेव सिंह पहलवान, गोपाल कुशवाह,रुपेश चौधरी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी के अस्वस्थ होने की वजह से कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति बेहद खली।
रिपोर्ट-रवीन्द्र कु.लवानिया।
