हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
शासन से एआरवी की आपूर्ति न होने पर 'सत्यमेव जयते ट्रस्ट' ने जिला अस्पताल प्रशासन की अपेक्षा पर आज 500 एआरवी जिला अस्पताल को फिर भेंट किये।
यह एआरवी समाजसेवी प्रतीक जैन ( रिंकू बाबू ) के सौजन्य से भेंट किये। ट्रस्ट की ओर से विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल जी ने सीएमएस डॉ.अशोक कुमार अग्रवाल को सौंपे।
पिछले गुरुवार को भी ट्रस्ट की ओर से जिलाधिकारी की मौजूदगी में 500 एआरवी जिला अस्पताल को मरीजों के हित में भेंट किये गये थे।
शासन से इनकी आपूर्ति नियमित कराने के लिए विधायक जी ने प्रयास करने की बात कही। महामंत्री गौतम सेठ ने बताया कि सत्यमेव जयते ट्रस्ट को ओर से कई बार एआरवी जिला अस्पताल को उपलब्ध कराये जा चुके हैं।
इस पुनीत अवसर पर अध्यक्ष मुकेश जैन, मुख्य ट्रस्टी सन्तोष शर्मा,अमित जैन, सुशील जैन,एस.के.मेहरा, डॉ पीयूष जैन व नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति रही।


