दानवीर-विजय किशोर बंसल
हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
आगरा जिला अस्पताल में,कुत्ते व बंदर काटे के मरीजों के लिए रोजाना 100 एआरवी वाइल की जरूरत रहती है।
परन्तु पिछले काफी समय से शासन की ओर से एक भी इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं हो रही है। मरीजों को इससे हो रही परेशानी को देखते हुए "सत्यमेव जयते ट्रस्ट" द्वारा इनकी नियमित उपलब्धता के लिये निरन्तर एआरवी का सहयोग किया जा रहा है।
आज भी प्रमुख समाजसेवी विजय किशोर बंसल के सौजन्य से सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने 1000 एआरवी,जिला अस्पताल के सीएमएस अशोक अग्रवाल को भेंट किये।
इससे पूर्व पिछले दो हफ्तों में 500-500 की दो खेप जिला अस्पताल को अपनी ओर से ट्रस्ट भेंट कर चुका है। 500 इंजेक्शन की एक खेप की लागत लगभग 130000/रु आती है।
सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने इंजेक्शन भेंट करते हुए शासन से इनकी आपूर्ति होने के प्रयासों के लिए जिला अस्पताल प्रशासन से अपेक्षा की है।
आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जी.एस धर्मेश को शासन से इंजेक्शन की आपूर्ति कराने के लिये सीएमएस ने पत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ दौरे के दौरान इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे।
इस पुनीत मौके पर उद्योगपति पूरन डाबर ,अशोक गोयल, एस.के मेहरा, गौतम सेठ,डॉ.मंजू गुप्ता, रेखा नागपाल,रवि बंसल, डॉ पीयूष जैन, हरीश वासवानी व नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति सराहनीय रही।
कु. दिव्यांशी के सराहनीय कदम :-
सत्यमेव जयते ट्रस्ट की सेवाओं से बच्चों में भी सेवा कार्य की भावना जागृत हो रही है।
ऐसा ही एक उदाहरण प्रोफेसर कालोनी , दिल्ली गेट आगरा निवासी- श्रीमती रिमी जैन-श्री रवि जैन, की बेटी कु.दिव्यांशी जैन (रिया जैन)ने प्रस्तुत किया है।
उसने अपनी कारपोरेट सेलरी से ₹30000/का योगदान एआरवी ( कुत्ते काटे के इंजेक्शन) के लिये सत्यमेव जयते ट्रस्ट को किया है। कु.दिव्यांशी, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन जी की पोत्री हैं।
उनका मानना है कि दिव्यांशी की इस पहल से अन्य बच्चों में भी सेवा के प्रसून खिलेंगे।सत्यमेव जयते ट्रस्ट परिवार कु. दिव्यांशी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
रिपोर्ट-असलम सलीमी।



