आगरा में सीबीएसई 12वीं में आयुष बघेल और 10 वीं में भूमि ने किया टॉप।राघव शर्मा-शौर्य चौधरी, होली पब्लिक स्कूल के मेधावी।


आयुष बघेल- भूमि जैन

                               शौर्य चौधरी

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा में सीबीएसई 12वीं में आयुष बघेल और 10वीं में भूमि जैन ने किया जिला टॉप।

  शुक्रवार को सुबह सीबीएसई ने 12 वीं के नतीजे घोषित किए, दोपहर दो बजे 10 वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया।

 आगरा में 12वीं की परीक्षा में शिवालिक पब्लिक स्कूल के आयुष बघेल ने टॉप किया है। आयुष ने पांच विषयों में 499 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया है तो वहीं 10वीं की परीक्षा में शिवालिक स्कूल की छात्रा भूमि ने भी जनपद में टॉप किया है। भूमि जैन ने भी 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं. दोनों का टॉपर प्रतिशत 99.8 रहा है।

 26 हजार बच्चों ने दी परीक्षा :-

आगरा में सीबीएसई के 147 स्कूल हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 26 हजार बच्चों ने परीक्षा दी,जिसमें 12 वीं के 12405 स्टूडेंट्स और 10 वीं के 14575 बच्चों ने परीक्षा दी।

12वीं में इन्होंने किया टॉप:-

आयुष बघेल शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल (99.8 प्रतिशत)

आदित्य गौतम सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल (99.6 प्रतिशत)

10वीं में आगरा के टॉपर्स :-

भूमि जैन शिवालिक कैंब्रिज स्कूल (99.8 प्रतिशत)

श्रेयस सिंह परिहार, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल (99.4 प्रतिशत)

हर्ष शर्मा, सिंपकिंस स्कूल (99.2 प्रतिशत)

राघव शर्मा, होली पब्लिक स्कूल (99.2 प्रतिशत)

शौर्य चौधरी, होली पब्लिक स्कूल (98.8 प्रतिशत)

अंक पाकर, टॉप- मेधावी छात्रों की श्रेणी में स्कूल का नाम रोशन किया।

   शौर्य चौधरी-ट्रान्स यमुना कॉलोनी (आगरा) ने मीडिया से अपने अनुभव शेयर किए। शौर्य, बेहतर पढ़ाई करके, अपने भाई की तरह डॉक्टर बनना चाहते हैं। उनके भाई आर्य चौधरी ,सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे है,जबकि उनके पिताजी-पत्रकार नेता,धर्मेन्द्र कु.चौधरी,उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हैं।उन्हें ऑन लाइन सामान्य ज्ञान, रहस्यमय- हास्यप्रद फ़िल्म, नाटक,ओल्ड सॉन्ग एवं पढ़ाई पसंद है। वे उम्र के हिसाब से अधिक गम्भीर हैं।