हिन्दुस्तान वार्ता।
मथुरा।फरह ब्लॉक के दीनदयाल धाम पर " विश्व युवा कौशल दिवस का मुख्य उद्देश्य युवा कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज के साथ देश में भी योगदान करने का मौका देता है। जानेंगे इस दिन से जुड़ी कुछ और खास बातें।
मथुरा।आज का दिन युवाओं के लिए बहुत ही मायने रखता है क्योंकि इसे विश्व युथ स्किल्ड डे के रूप में पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। तरह-तरह की स्किल्स के बारे में बात की जाती है उनको आगे बढ़ाने की योजनाओं पर विचार होता है और इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ते हैं। दुर्भाग्यवश आज के समय में ज्यादा युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं। रोजगार के इतने सीमित अवसर है कि स्किल्ड होने के बावजूद उन्हें कम पैसे वाली नौकरी से गुजारा करना पड़ता है। इन्हीं परिस्थतियों से वाकिफ कराने के उद्देश्य से हर साल 15 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड यूथ स्किल डे मनाया जाता है।
बच्चे हमारे देश का भविष्य है, ये लाइन कई बार आपने सुनी होगी लेकिन क्या वाकई उनके पास इतने अधिकार और सुविधाएं हैं जो वो हमारा फ्यूचर अच्छा बना सके। इसका जवाब दे पाना मुश्किल है। आज भी ऐसे कई युवा हैं जिनके पास शिक्षा, रोजगार जैसी बुनियादी चीज़ें भी नहीं हैं। इस स्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 2014 में, हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाने का फैसला किया। तब से लेकर अभी तक हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। आमतौर पर इस दिन तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार वर्चुअल इवेंट्स ही किए जा रहे हैं।
विश्व युवा कौशल दिवस का उद्देश्य-
इसका मकसद दुनियाभर के युवाओं में तरह-तरह की कौशलता को बढावा देना हैं, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें और वो अपनी स्किल की बदौलत अच्छा जीवनयापन कर सकें।
विश्व युवा कौशल दिवस 2022 की थीम..
साल 2022 में विश्व युवा कौशल दिवस (WYSD) की थीम है हर बार इसकी अलग थीम निर्धारित की जाती है और उस पर पूरे साल काम किया जाता है। इस अवसर पर महेंद्र शर्मा क्षेत्र प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूरन डावर जी, डॉ चंद्रशेखर जी, बृजेश यादव, मुकेश शर्मा जी, दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल जी, शिव शंकर शर्मा जी, डॉ. हरिराम भदोरिया जी,डॉ अनुराग शर्मा, अतुल जी, नितिन वहल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी जी, कमल कौशिक जी, रनवीर जी, सुरेश चंद शर्मा उदयभान सिंह राज्य मंत्री,राजवीर जी, दीपक अग्रवाल लघु उद्योग भारती, नितिन अग्रवाल, ज्ञानेंन्द्र गौड संपर्क प्रमुख विहिप, गोपाल राठी, आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-;ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी

