हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल जी नें कहा कि शहर के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके के सबसे संकरी गली में बदमाशों द्वारा लूट को अंजाम देने को वह भी दोपहर को, ये पुलिस प्रशासन के लिये चुनौती है।
आगरा व्यापार मंडल इसकी घोर निन्दा करता है और पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिये इंतजाम किये जाने चाहिए। अभी कल ही पुलिस लाइन में बैठक में एसपी सिटी से व्यापारियों की सुरक्षा के लिये चिंता वयक्त कीं गयी थीं कि शाम को दुकानों कें बंद होने कें समय 7-10 बजे तक फोर्स बढ़ाया जाये।गश्त जारी रखा जाये।
इस तरह की वारदातों से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने जल्द से जल्द इस लूट कें खुलासे और लूटेरों को पकड़ने कीं मांग की गयी है।
मांग करने वालों में टीएन अग्रवाल मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल कन्हैया लाल राठौड़ संदीप गुप्ता राकेश बंसल अतुल बंसल रमेश कलयानी राजेश अग्रवाल तरूनसिंह राजेश सिंघल आशीष शर्मा मुकेश अग्रवाल आदि प्रमुख हैं।