सुनीता वीरसिंह बनी महीला एस टी एस सी विकास परिषद अलवर जिला संयोजक।



हिन्दुस्तान वार्ता।अलवर (राजस्थान)

(माचाड़ीराजगढ़):- राजगढ़ अलवर से सुनीता वीरसिहं को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद में अलवर जिला संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया। 

प्रकाश भाबला दुब्बी संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान को देखते हुए जिला अध्यक्ष बी एल मीणा के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा के निर्देशानुसार महिला प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी मीणा ने सुनीता मीणा को जिला संयोजक पद पर नियुक्ति किया। सुनीता की नियुक्ति होने के बाद मीठाई खिलाकर बधाई दी और सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है,और  सामाजिक संगठन में अच्छे कार्य करने की कामना की है।

 सुनीता जी ने कहा कि जिस उम्मीद से मुझे इस संगठन में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको पूर्ण रूप से अच्छी तरह निभाउंगी , जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

मेरे ससुर शिवलाल मीना भी हमेशा समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे।

 उनके द्वारा किए गए समाज सेवा व धार्मिक कार्यों से यह प्रेरणा ली। मै सामाजिक कार्यो के लिए हमेशा आगे रहुंगी, और जनता के अधिकारों के लिए पूरी जिम्मेदारी से लडूंगी। सुनीता ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो का आभार प्रकट करके धन्यवाद दिया।

  रिपोर्ट:-ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी