हिन्दुस्तान वार्ता।
आगरा:थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया गांजा। थाना बरहन क्षेत्र में एक ट्यूबल पर 4 कुंटल 6 किलो गांजा पकड़ा,साथ में एक तस्कर को भी पुलिस ने दबोचा और दो आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने चावली गांव के पास से बरामद किया गांजा, मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्यवाही। क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर के नेतृत्व में एसओजी फिरोजाबाद व थाना बरहन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों टीम मौके पर पहुंच गई।
टीम गढ़ी सहजा और चावली के बीच पहुंची, जहां तीनों अभियुक्त छिपे हुए थे। टीमों ने देखा कि तीनों युवक एक ट्यूबल पर गांजे के पैकेट गिन रहे थे। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की तो दो युवक फरार हो गए और एक को पुलिस टीम ने दबोच लिया। संगठित टीम द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
मौके,स्थान से गांजे के लगभग 66 पैकेट पकड़े गए है ( 4 कुंटल 6 किलो ) गांजा बरामद हुआ है। थाना बरहन में मुकदमा संख्या 108/22 धारा 8/20मुकदमा संख्या 108/22 धारा 8/20 एंडमुकदमा संख्या 108/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान , फरार अभियुक्तों का नाम मोनू उर्फ सुमंत पुत्र ओमप्रकाश निवासी गढ़ी सहजा, थाना बरहन, विवेक शर्मा उर्फ जयगुरुदेव पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी ग्राम चावली थाना एत्मादपुर बताया है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण निरीक्षक रवि त्यागी प्रभारी एसओजी टीम फिरोजाबाद थाना अध्यक्ष शेर सिंह बरहन आगरा उप निरीक्षक नितिन त्यागी एसओजी टीम फिरोजाबाद उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह बरहन आगरा कॉन्स्टेबल श्रीकांत कॉन्स्टेबल संदेश कांस्टेबल आशुतोष थाना बरहन आगरा कॉन्स्टेबल नितिन त्यागी कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार कॉन्स्टेबल योगेश कुमार एसओजी टीम फिरोजाबाद ,म. का.अंशु थाना बरहन आगरा
रिपोर्ट-विजय सोलंकी

