हिन्दुस्तान वार्ता।
मथुरा :भाजपाअनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया,प्रदेश महामंत्री रामलखन, प्रदेश मंत्री बहन नीरज गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं आगरा के पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्या आगामी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं से मीटिंग के लिए मथुरा पहुंचें।
प्रदेश अध्यक्ष जी के प्रथम बार मथुरा आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं ने वृंदावन कट पहुंच कर के प्रदेश अध्यक्ष का पटका,दुपट्टा एवं फुल माला पहनाकर किया जोशीला स्वागत, यहां से वो पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया जी के निज कार्यालय पहुंचे,उसके बाद गोवर्धन के पास होटल A 1 में सभी मथुरा के कार्यकर्ताओं से मीटिंग ली।
मीटिंग समाप्त होने के बाद वह श्री बांके बिहारी मन्दिर दर्शन के लिए निकल गए,मथुरा प्रथम बार आगमन पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए,उन्होंने बताया कि में पहली बार मथुरा आया हूं,मुझे बहुत अच्छा लगा यहां आप लोगों एवं हमारे कार्यकर्ताओं से मिलकर आप लोगों के ही सहयोग से प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले,तथा हमारे आदरणीय आदर्श नेता जी नरेंद्र मोदी,एवं योगी जी के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है,जिसका जनता को सीधा फायदा मिल रहा है।
किसानों को सम्मान निधि मिल रही है,गरीबों को आवास मिल रहे है,स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय मिले है,बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं को समय से पेंशन मिल रही है,मथुरा आने का मेरा मुख्य उद्देश्य था,हमारा 3 दिवसीय प्रशियक्षण शिविर का कार्यक्रम चलेगा और उससे संबंधित कार्यकर्ताओं से तैयारियों से संबंध हम आए है।
कार्यक्रम में नारायण दास महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा. जिलाध्यक्ष SC मोर्चा सतीश बाल्मिकी,महानगर उपाध्यक्ष यतेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र बृजवासी, महानगर मंत्री सतीश कुमार,तथा मथुरा के भाजपा.कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट:-ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी