निशुल्क हृदय रोग शिविर में 39 मरीजों ने कराईं जांच।
हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
रविवार को हेल्प आगरा संस्था की ओर से हेल्प आगरा हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 39 मरीजों ने जांच करवाई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.सौरभ नागर व डॉ बी.के गुप्ता ने हदय रोगियों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया। जिसमें से एक मरीज की एंजियोग्राफी के लिए चयनित किया गया।
चार की एन्जोप्लासिटी कराई जाएगी।हेल्प आगरा हाॅस्पिटल के डायरेक्टर सुरेन्द्र जैन ने बताया कि यह सेवा फिरोजाबाद के सुपर स्पेशलिटी ट्राॅमा सेन्टर के सहयोग से संचालित की जा रही है। प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे रविवार को शिविर आयोजित होते हैं।जो मरीज इलाज के लिए चयनित होते हैं, उनका इलाज ट्राॅमा सेन्टर में बहुत ही कम ख़र्च पर कराया जाता है। फिरोजाबाद जाने की व्यवस्था भी हेल्प आगरा की ओर से निशुल्क रहती है।
जांच आदि खर्च भी निर्धारित दरों से बहुत कम होगा। आवश्यक होने पर स्टन्ट व पेसमेकर भी सरकारी मूल्य पर उपलब्ध कराये जायेंगे। शिविर में जांच कराने के लिए मरीजों को 0562-4060102, 7055014091 पर रजिस्ट्रेशन कराना ज़रूरी है।
महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि फिरोजाबाद ट्राॅमा सेन्टर के सहयोग से मरीजों को MRI तथा सीटी हेड की सुविधा भी बहुत कम पैसे में उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दौरान अध्यक्ष अशोक बंसल ,राजेन्द्र बंसल, व नंदकिशोर गोयल उपस्थित रहे।