आगरा मंडल व्यापार संगठन ने डीएम आगरा की विशेष योग्यता की, ससम्मान,सराहना की।



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर, उनको मिली जिम्मेदारी पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

 संगठन ने उनका स्वागत किया।

संगठन  ने उनको शहर की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के नेताओं ने जिलाधिकारी से कहा कि संगठन पूर्ण रूप से आशान्वित है कि आपके अनुभव, उच्च शिक्षा, प्रभावी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक सूझबूझ से आगरा जिले का चौमुखी विकास होगा।

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के पवन बंसल, त्रिलोकचंद शर्मा, राजेश गोयल, चरणजीत थापर, प्रकाश अग्रवाल, के. पी. सिंह, रिंकू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रचित सर्राफ,अशोक अग्रवाल आदि प्रमुख थे।