प्रशासनिक अधिकारियों ने गाँव-टीकरी में भूमि पैमाइश के दौरान गरीबों को बांटे कंबल।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली,नायब तहसीलदार अमित कुमार मुद्गल,एचएल चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम मंगलवार को तहसील किरावली के गांव टीकरी पहुंची तथा उन्होंने विवादित श्मशान घाट की भूमि पैमाइश की, साथ ही गांव के गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। अधिकारियों से कंबल पाकर लाभार्थी गदगद हो गए ।

प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को गांव टिकरी पहुंचे तथा विवादित श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश शुरू कर दी।

ग्रामीणों का लंबे समय से आरोप था कि टीकरी गांव की शमशान घाट की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जे कर लिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों का अमला गांव टीकरी पहुंचा। अधिकारियों ने बिना किसी विवाद के श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश कर उसे दबंगों के चंगुल से मुक्त करा लिया। साथ साथ ही दोनों नायब तहसीलदारों ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ समूचे गांव में मुनादी कराई तथा गांव के विकलांग बुजुर्ग और गरीब लोगों को एक जगह एकत्रित कर कंबल वितरित किए अधिकारियों से कंबल पाकर खासे गदगद थे।

रिपोर्ट- आर.के.लवानिया।