आगरा:पीएस गार्डन में,श्रीमद्भागवत कथा हेतु,हुआ भूमिपूजन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

नव वर्ष के उपलक्ष में पीएस गार्डन, ग्वालियर रोड,रोहता पर, 1 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक, परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद जी महाराज बापू जी के श्री मुख से होने वाली भागवत कथा हेतु आज भूमि पूजन का शुभ कार्यक्रम हुआ। प्रातः10:00 बजे विधि विधान से मुख्य यजमान श्री विनोद गोयल व श्रीमती संगीता गोयल के द्वारा चित्रकूट से पधारे आचार्य पंडित रामबाबू शर्मा जी के द्वारा यज्ञ कराया गया। 

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में विश्व कल्याण मिशन के मैनेजिंग ट्रस्टी अनन्य भक्त श्री मुरारी लाल गोयल ,श्रीमती सुमन गोयल के हाथों हवन यज्ञ के माध्यम से नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर रोड क्षेत्र के सभी कॉलोनी के निवासी भक्तगण श्रीमान भगवानदास बंसल जी भिक्की अग्रवाल, डॉक्टर पीके मिश्रा, संजय सिंघल, राकेश मंगल, संजीव मित्तल, योग गुरु राजीव शर्मा, अधिवक्ता दिनेश गोयल, दीपक मंगल, श्रीमती विनीता कुलश्रेष्ठ, रविंद्र चौधरी पप्पू भाई, हरेंद्र दुबे महानगर कार्यवाह,  शेर बहादुर सिंह, हरि ओम मंगल, राकेश गोयन, दाऊ दयाल मित्तल, राजीव गुप्ता मुकेश मित्तल, सुनीता अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, सीएल गोयल, आशा गोयन, सुमन गोयल चंचल अग्रवाल हिमांशु गोयल देवांशु शिवम राधा सिकरवार, श्रीमती मीना राणा दुर्गा प्रसाद अग्रवाल बनवारी लाल मित्तल, संजय सिंघल, रामसेवक शर्मा सत्येंद्र पाराशर, विनोद गोयल,भावतोष गोयल, आनंद शर्मा, धीरज गोयल, ऋषि गुप्ता जी, दीपक कुलश्रेष्ठ, चंद्रवीर राणा, सतीश गर्ग आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।