सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के छटवें हैल्थ कैंप में एलोपैथी एवं आयुर्वेद पद्धति से बच्चों का चेकअप।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने "रीच तो स्कूल" कैम्पेन के तहत छटा, फ्री हेल्थ चेकअप कैंप,मीरा गर्ल्स इंटर कॉलेज ककरेठा, आगरा में लगाया। 

श्री भूप सिंह धाँगर द्वारा स्थापित यह स्कूल क्षेत्र मे इण्टर तक,उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। कोरोना के बाद छात्र छात्राओं की संख्या में कमी हुई है,पर क्लास रूम  शिक्षा अनवरत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी मे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखते हुए हैल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। 

   करीब 200 बच्चों और उनके अभिवावकों का चेकअप -     डॉ.अतुल बंसल (बच्चों के डॉक्टर), डॉ.आरुषि बंसल(स्त्री रोग- विशेषज्ञ) डॉ. प्रदीप सिंह (दांत रोग विशेषज्ञ), डॉ.पंकज नगाईच ने हेमोग्लोबिन का टेस्ट करवाया, और संस्कृति यूनिवर्सिटी,मथुरा के आयुर्वेद विभाग की टीम ने भी बच्चों का निरीक्षण किया।

डॉ. अतुल बंसल ने कहा कि कोविड लहर को देखते हुए इम्युनिटी का ख्याल रखना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन जरूरी है। सेहत खराब होने पर घबराना नहीं है, बल्कि डॉक्टर से मशवरा लें।  डॉ. प्रदीप ने दांतों की रोज साफ सफाई करने पर ज़ोर दिया। 

 संस्कृति यूनिवर्सिटी, मथुरा ने पहली बार आगरा में हेल्थ कैंप मे हिस्सा लेकर योगदान दिया। यूनिवर्सिटी के आयुर्वेदिक विभाग के दो शिक्षक और दो छात्रों की टीम ने बच्चों का शारीरिक मुयाना कर सलाह मशवरा दिया । 

उन्होने पाया कि ज़्यादातर बच्चों को कब्ज की शिकायत है, जो कि खानपान से संबन्धित है।   

भारत सरकार भी चिकित्सा के सभी विधाओं को जोड़ने के पथ पर कार्य कर रही है। यह पहला मौका था जब छात्रों को एलोपैथी और आयुर्वेद पद्धति से हैल्थ चेक अप करवाया गया। 11वीं और 12 वीं के बच्चों को हैल्थ चेक अप के साथ साथ दोनों पद्धित के बारे मे जानकारी हुई। यह एक अलग अनुभव था जो उनको भविष्य मे अपने कैरियर चुनने मे मद्दद करेगा।

 सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा मानती है, कि छात्रों को जितना ज्यादा एक्स्पोजर होगा उतना उनके लिए अच्छा है।

स्कूल हैल्थ चेक अप के साथ बड़े हाउसिंग कोम्प्लेक्सेस से भी ,उनके यहाँ कैंप लगाने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। कोशिश रहेगी के जल्द से जल्द चिकित्सकों से सलाह कर कैंप का आयोजन किया जाएगा। 

श्री भूप सिंह धाँगर ने सभी डॉक्टरस और संस्कृति यूनिवर्सिटी की काउंसलर सुश्री नेहा और मथुरा से आए हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का धन्यवाद दिया और आगे भी सहयोग की मांग रखी।

 हेल्थ कैंप में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह, सचिव अनिल शर्मा, स्कूल प्रिन्सिपल एम आर राठोर, वाइस प्रिन्सिपल तृप्ति देवा, सहायक अध्यापक हरीशंकर , संजीव श्रीवास्तव,किरण, ज्योति ,मारिया , संध्या गुप्ता, अनिल गुप्ता उपस्थित रहे।