हिन्दुस्तान वार्ता।
जौनपुर: 28 दिसम्बर 2022,सत्याग्रह आन्दोलन के 507वें दिन पत्रकार उत्पीडन,भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी है।
सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा।
9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।
हमारी अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम मा.मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे इस ओर अब तो ध्यान दें,एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इंतहा हो गई है कार्रवाई न होने की।
आन्दोलन के समर्थन में अतुल कुमार तिवारी, सुभाष चन्द्र मौर्य, चन्द्रमणि पाण्डेय, रवीन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, मेवालाल यादव, बिहारी लाल यादव, अरविन्द नाथ मिश्र, सन्तोष कुमार, बेचन पाल, गुरु प्रसाद साहू, अमरनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे। सम्पर्क- 91255 68888