गौतम सेठ बने,"हेल्प आगरा" के महामंत्री



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगराः समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेल्प आगरा के महामंत्री अब गौतम सेठ होगें। मंगलवार को हेल्प आगरा भवन मोती कटरा पर हुई कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने उन्हें महामंत्री पद की शपथ दिलाई। संस्था के मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि सत्र 2024-2027 के लिए हेल्प आगरा की संवैधानिक नवगठित कार्यकारिणी में राजेंद्र बंसल को महामंत्री चुना गया था। लेकिन निजी कारणों से उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया। इस कारण संस्था का महामंत्री पद रिक्त था।

 इस पर कार्यकारिणी ने गौतम सेठ को संस्था महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके महामंत्री बनने पर संस्था के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं मित्रों,शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 रिपोर्ट-असलम सलीमी।