राजीव कुमार गुप्ता रेलवे परामर्श समिति के सदस्य मनोनीत

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : कपड़ा कारोबारी राजीव कुमार गुप्ता को एक और उपलब्धि मिल गई है। उन्हें आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन की तरफ से मंडल रेल उपभोक्ता परामर्श दादरी समिति,उत्तर मध्य रेलवे का सदस्य मनोनीत किया गया है।

उनके जुझारू,संघर्षशील,बेदाग और कर्मठ निस्वार्थ व्यक्तिव से पिछले दो सालों में उनके सामाजिक जीवन में कई उपलब्धियां जुड़ी हैं। वे आगरा क्लाथ मर्केंटाइल ऐसोसिएशन,आगरा व्यापार मंडल तथा माथुर वैश्य कोतवाली शाखा सभा जैसे संगठनों में मंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं। हेल्प आगरा संस्था में कार्यकारिणी सदस्य हैं। व्यापारियों की आवाज को हर स्तर पर उठाकर व्यापारी हित वाली नीतियों को तर्कसंगत बनाना उनका अहम उद्देश्य रहता है।

उनके मनोनयन पर आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष - टी.एन.अग्रवाल,महामंत्री संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल,नंदकिशोर गोयल एवं कई लोगों-संगठनों ने उन्हें बधाईं प्रेषित कीं हैं।