संस्कार भारती,आगरा महानगर ब्रज प्रान्त द्वारा द्वितीय नमन काव्य गोष्ठी आयोजित



 हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

 आगरा : 05 जनवरी,संस्कार भारती,आगरा महानगर,ब्रज प्रान्त द्वारा द्वितीय नमन काव्य गोष्ठी,नागरी प्रचारिणी सभा,आगरा पर आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं ब्रज भाषा के वयोवृद्ध कवि बृजबिहारी लाल बिरजू,वरिष्ठ कवि प्रभुदत्त उपाध्याय,नन्द नन्दन गर्ग एवं शुभदा पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ किया।

कवियत्री शुभदा पाण्डेय ने सरस्वती वन्दना की।अध्यक्ष एवं ब्रज भाषा के वयोवृद्ध कवि बृजबिहारी लाल बिरजू की कविता करतल ध्वनि के साथ सुनी गई।

देसवासी,गीत हिलि-मिलि गाइयों।

मातृभू पै मुदित बलि-बलि जाइयों।।

समर-विजयी हिंद के सैनिक सदा,

हौसला बिनकौ सदैव बढ़ाइयों।।

मित्रता की रीति है प्यारी हमें,

दुसमननि कूं ठोकि दूरि भगाइयों।। 

कवि रामेंद्र कुमार शर्मा "रवि" ने काव्यपाठ किया।

'मेरा भारत देश महान'

ऋषि मुनियों का देश हमारा,

प्यारा  भारत देश महान। 

सत्य  सनातन धर्म हमारा,

भारत माँ की हम संतान। 

कवि प्रभुदत्त उपाध्याय ने काव्यपाठ किया।

इंसान की मौत को तमाशा बना देते हैं लोग। 

चार दिन की जिंदगी में क्या रंग दिखलाते हैं लोग।

काव्य गोष्ठी में कवि राज बहादुर सिंह राज,डा.निशी राज,दीपक श्रीवास्तव, सुधा वर्मा, सीमा शुक्ला रहस्यमयी, प्रकाश गुप्ता बेबाक, प्रेम सिंह धीमसीया, संजय किशोर शर्मा, सुनील किशोर श्रीवास्तव, राम अवतार शर्मा, इंजीनियर हरवीर परमार, राजकुमार जैन, सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, विनय बंसल,उमा शंकर आचार्य, डा.हरवीर सिंह परमार "तांतपुर", उपेन्द्र सिंह चौहान, कामेश मिश्रा सनसनी, योगेश चन्द्र शर्मा "योगी"(एसबीआई),अजय कुमार मिश्रा अजेय, घनश्याम गुप्ता,डा.यशोयश, विजया तिवारी, डा.रेखा गौतम, डा. राजीव शर्मा निष्पृह, सुभाष प्रजापति, कारण, राकेश दिवाकर,डा.राजेन्द्र दवे, आयुष्मान दुबे,अवधेश उपाध्याय, सुमन शर्मा, उमाशंकर "आचार्य" , हरिओम यादव "तिरंगा", योगेश शर्मा, पूजा खंडेलवाल प्रीपल, यतेंद्र सिंह सोलंकी,मनोज सिंह लंकेश,रामेंद्र शर्मा रवि, देवदत्त उपाध्याय आदि ने भी काव्यपाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन कवि डा.राजीव शर्मा निष्पृह ने एवं संयोजन नन्द नन्दन गर्ग,संस्कार भारती ने किया।धन्यवाद ज्ञापन दाऊजी अग्रवाल ने किया। दीपक गर्ग, विदुर अग्निहोत्री और पुरुषोत्तम शर्मा ने व्यवस्थाएं संभाली।