अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक में विप्र हित चिन्तन पर हुई चर्चा


- बड़ी संख्या में विप्रजनों ने लिया भाग

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद आगरा की बैठक आर.के.पैलेस आगरा में संपन्न हुई।जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजनों ने भाग लिया और नवीन सदस्यता अभियान और विप्र हित चिन्तन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम अध्यक्ष पं.कालका प्रसाद शर्मा,पं.गोविंद प्रधान जी,प्रदेश अध्यक्ष पं.प्रकाश चन्द्र शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष पं.गजेंद्र शर्मा,जिला अध्यक्ष पं.पुष्पेंद्र कु.शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों सहित जयघोष के साथ किया।

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर ब्राह्मण समाज की आज की स्थिति औऱ उत्पन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण के विषय में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को परिषद का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए। समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह भी किया गया कि आगामी बैठक में अपने साथ कम से कम चार नये बन्धु जन,बहिनों (अपने सम्बन्धियों,सजातीय इष्ट मित्रों व पड़ोसियों) को साथ लेकर अवश्य आएं।

बैठक का भव्य आयोजन युवा पदाधिकारी पं.नरेश शर्मा जिला महासचिव द्वारा किया गया। संचालन भी युवा पदाधिकारी पं.निशांत चतुर्वेदी जिला संयोजक (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में विप्रजन व बहिनों ने सहभागिता की,जिसमें पं.कालका प्रसाद शर्मा,पं.गोविंद प्रधान,पं.प्रकाश चन्द्र शर्मा,पं.गजेन्द्र शर्मा,पं.प्रदीप कुमार दुबे,पं.नरेंद्र कुमार रावत,पं.पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ०आरके शर्मा, पं.के.के. शर्मा,पं.हरिओम शर्मा,पं.मनोज शर्मा,पं.संतोष शर्मा स्टेट बैंक,पं.संतोष शर्मा केनरा बैंक,पं.सर्वेश शर्मा,पं.जीआर पांडे,पं.संजय शर्मा बोदला,पं.ललित शर्मा, पं.विनोद शुक्ला,पं.मनोज शुक्ला,पं.संजय शर्मा (IT), पं.विनोद शर्मा (IT), पं.पवन शर्मा,पं.इंद्रदेव गोस्वामी,पं. शुभम पचौरी, पं.करन शर्मा, पं.देवेश शर्मा,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पं.अनामिका मिश्रा एवं सह संयोजिका महिला प्रकोष्ठ पं.निधि शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।