परशुराम चौक सौंदर्णीयकरण पर गदगद हुए विप्र



- पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार सम्मानित

- सभाषद विनय उपाध्याय व् लोकेश सिरथरिया की भी सराहना बोर्ड का जताया आभार

- श्री ब्राह्मण सभा कोसी कलां के पदाधिकारियों ने विप्रों संग चेयरमैन से साझा किये सुझाव

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद् बोर्ड ने विप्रों के स्वाभिमान व् आस्था के प्रतीक भगवान् परशुराम चौक् सौंदर्णीयकरण के लिए 16.60 लाख की राशि अवमुक्त कर दी है,जिससे विप्र समाज गदगद नज़र आ रहा है। रविवार को श्री ब्राह्मण सभा कोसीकलां के पदाधिकारियों ने विप्रों संग नगर पालिका परिषद् में पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार को उत्तरीय पहनाकर तथा भगवान् परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

सभा की ओर से सभाषद विनय उपाध्याय द्वारा सभाषद लोकेश सिरथरिया का सहयोग लेकर बोर्ड बैठक में किये गए अथक प्रयास की भी सराहना कर उत्तरीय पहनाकर सम्मान किया तथा युवा संगठन की भूमिका और सार्थक कार्य के लिए चर्चा की। 

उपस्थितजनों में श्री ब्राह्मण सभा कोसीकलां के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, मंत्री कपिल शर्मा,उपाध्यक्ष वेदराम शर्मा, उपमंत्री देवेश पंडित निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा, व्यवस्थापक राज कुमार भारद्वाज, संरक्षक मंडल के सदस्य श्याम बिहारी पालीवाल, राज कुमार शर्मा,बी.एस. शर्मा उपन, गणेश त्यागी,तारा चंद शर्मा एड. हीरो शर्मा, सोनू शर्मा,संजय उपाध्याय, मुकेश शर्मा सहित अन्य विप्र मौजूद रहे।