होलिकोत्सव : रंगरसिया महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : होली के रंगों से भरे उत्सव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के समागम में सांस्कृतिक- साहित्यकर्मी, फिल्मकार,संगीत, नाट्य, लेखन से जुड़े शहर के अनके व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना पर नृत्य के साथ रैपर्स डांस एकेडमी के बच्चों ने किया।

तदोपरांत शहर के रंगकर्मियों आकांक्षी,दीपक जैन, चंद्रशेखर, अजय दुबे, संजय चौबे द्वारा होली के पारंपरिक गीत से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। इसके बाद वरिष्ठ कवि राजेंद्र मिलन, रमेश पंडित, निशि राज, श्रुति सिंहा, राजीव शर्मा ने होली से रंगे काव्यपाठ से सभी को आनंदित किया।

 एकता डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा मनमोहक राधा कृष्ण के नृत्य प्रस्तुत किए गए। वृंदावन से बांसुरी संस्था द्वारा सुंदर कृष्णा राधा का युगल नृत्य व चिरपरिचित फूलों की होली ने सभी दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। रंगरसिया परिवार द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी बसंत रावत जी व विनय पतसरीया जी को उनके प्रसिद्ध नाटक दुखवा के कुछ दृश्य व गीतों से डॉक्टर विजय शर्मा, अनिल जैन, चंद्रशेखर, दीपक जैन, पंकज चित्तौड़िया, आकांक्षी खन्ना, वाणी जैन, एमस एकलव्य, वीरू फौजदार द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली से उन्हें याद किया गया।

दिलीप रघुवंशी जी के निर्देशन में इप्टा संस्था द्वारा काका हाथरसी रचित गीत पर नाट्य प्रस्तुति दी गई।युवा कलाकार मोंटी वर्मा ने कृष्ण के स्वरूप में प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटी कलाकार प्रियांशी ने टूकर टूकर गीत पर धमाकेदार डांस किया। माही, गति, गतिक गौतम, वाणी,दिव्यता ने सुंदर गायन प्रस्तुत किया। माही री मैने गोविन्द लिनो मोल भजन को बीना जैन ने प्रस्तुत किया । रंगकर्मी नीरज अग्रवाल द्वारा होली पर हास्य प्रस्तुति से सबको गदगद किया। कार्यक्रम में फिल्म कोई अपना सा का विमोचन पूरी कास्ट के साथ किया गया।सभी ने चटपटी चाट पकौड़ी,ठंडाई,गुजिया का सभी ने जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्र.समाजसेवी हरीश चिमटी,राजीव सिंघल,उमा शंकर मिश्रा, विश्वनिधि मिश्र,उमेश अमल,मनमोहन भारद्वाज,दिलीप रघुवंशी, शैलेन्द्र सिंह'सहायक आयकर आयुक्त,डॉ पीयूष जैन,डॉ के0 सी0 जैन,अशोक चौबे,अनिल शर्मा, डॉक्टर राजीव जैन, राकेश जैन पार्षद, राजू खंडेलवाल, वत्सला प्रभाकर, अंजू देहलानी, डॉक्टर मनिंदर कौर, किरण यादव, सोमा चौधरी, सोमा जैन, सूरज तिवारी,ईशान देव और शहर के सभी कलाकार मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दीपक जैन ने किया। संयोजक अनिल जैन,अभिषेक जैन,राजीव सिंघल ने धन्यवाद देकर सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट - असलम सलीमी