"आप''माइनॉरिटी विंग आगरा ने अलविदा व ईद उल फितर को लेकर दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन




हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  24 मार्च,'आप'माइनॉरिटी विंग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफीक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शानू क़ुरैशी के नेतृत्व में आगरा नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि 28 मार्च का अलविदा व 31मार्च ईद उल फितर है, उसे लेकर आगरा की सभी मुस्लिम बस्तियों में साफ सफाई, सीबर,लाइट खराब को ठीक कराने व जिस जगह पर लाइट नही है,वहां नई लाइट लगवाने हेतु व पानी की उचित व्यवस्था व आबारा पशुओं पर ध्यान देने के लिए, जिससे किसी भी नमाजी को कोई परेशानी न हो।  त्योहार हर्षोल्लास भाईचारे से मनाया जा सके। 

इस अवसर पर शानू कुरैश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,मोहम्मद शफीक जिला अध्यक्ष,आसिफ नबाब महासचिव,अय्यूब कुरैशी जिला उपाध्यक्ष आदि साथी उपस्थित थे।