भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर का आगरा में 5-6 अप्रेल का कार्यक्रम



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : "मुखर हिन्दू प्रखर राष्ट्र" का ध्येय रखने वाला,राष्ट्रवादी संगठन,भारत रक्षा मंच,लक्ष्मी वाटिका,नियर रॉयल पब्लिक पुलिया,ट्रांस यमुना में, 5 अप्रेल को सांय 4 बजे स्वागत समारोह आयोजित कर रहा है।

आयोजन में मंच द्वारा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर का अभिनंदन एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का स्वागत किया जाएगा।

6 अप्रेल को सुबह 9 बजे से भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर,संगठन की बैठक लेंगे। 

वे सितम्बर में आगरा में भारत रक्षा मंच का होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के सम्बंध में पदाधिकारियों को सुझाव एवं दिशा निर्देश देंगे।