ये वो दर है यहां से मांगने वाला कभी खाली नहीं जाता
हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा
आगरा हजरत सैयदना सरकार अमीर अबुलउलाह रह.के 386 वें उर्स के विशेष कार्यक्रम सज्जादा नशीन हजरत सय्यद मोहतशिम अली एवं उनके परिवार के सहयोग से संपन्न होंगे। उन्होंने ये विस्तृत जानकारी प्रेस को,कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते हुए दी।
दि.01-08-2025 साँय 5:15 बजे दिन जुमा।
(क) ऐहरारी झण्डा साँय 5:15 बजे, सज्जादानशीन सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई अपने परिवार वालो,नायब सज्जादगान व कुछ परिवार के सदस्यों द्वारा।
(ख) जिक्र-ए-औलिया व नात ख्वानी रात बाद नमाजे़ इशा।
दि. 02-08-2025 साँय 5:30 बजे दिन शनिवार,साँय 5:30 बजे से 8:30 बजे तक महिलाओं द्वारा आयोजित मीलाद शरीफ (हुजूर मोहम्मद (स.अ) की पैदाईश (जन्म) का जिक्र व काव्य पाठ (नातख्वानी)
दि. 03-08-2025 साँय 5:15 बजे दिन इतवार,मेन दरगाह (मजार ह.सैय्यदना अबुलउला) के स्नान तथा संदल लगाने का कार्यक्रम सज्जादानशीन,नायब सज्जादगान,परिवार के सदस्यों तथा कुछ चुनिंदा सूफी-संतो के साथ किया जायेगा। अंदर जगह कम होने तथा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस अवधि में पुलिस फोर्स को शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न कराने की व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी। प्रवेश पूर्व शटर गेट से किया जाता है। रात्रि 8:30 बजे से कव्वाली कार्यक्रम सज्जादानशीन उपरोक्त द्वारा पूर्व की ओर टीन शेड में सम्पन्न किया जायेगा जो रात्रि 12:00 बजे तक समाप्त हो जायेगा।
दि. 04-08-2025 दिन पीर कुल शरीफ :
प्रातः 10:00 बजे से सय्यदना अबुलउलाह सहाब के जीवन तथा कार्यों पर प्रकाश डाला जायेगा तथा 10:45 प्रात बजे से कुरान का पाठ किया जायेगा। इसके बाद देश में अमन चैन, शांति तथा सद्भाव के लिए दुआएं की जायेगी। बाद में गुलाब जल का छिडकाव किया जायेगा। यह कार्यकम मेन मस्जिद में किया जाता है। बाहर के बड़े भाग में आम जनता के बैठने की व्यवस्था की जाती है तथा अन्दरूनी भाग में तीन चैनल लगे है,इनको खोलने बंद करने की व्यवस्था स्थान के उपलब्ध होने के आधार पर VIPs तथा कुरान शरीफ पाठ करने वालो के बैठने की व्यवस्था की जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सज्जादानशीन,नायब सज्जादों दरगाह अबुलउला साहब परिवार तथा देश के सूफी संतों को सम्मिलित किया जाता है। इस अवधि 10 बजे से 12 बजे प्रातः पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता होगी,जिससे कार्यक्रम समाप्त पर बाहर निकलते समय धक्का या भगदड़ की स्थिति न बन जाये। कार्यक्रम में अनेक महिलाये एवं बच्चे बड़ी संख्या में होते हैं।
दि. 05-08-2025 दिन मगंलवार : महफिल-ए-रंग प्रात: 10:00 बजे, तकसीम चादर दोपहर 12:00 बजे से,
दि. 12-08-2025 दिन मंगलवार बवक्त बाद नमाज अस्र फातिहा साबिक (भूतपूर्व) सज्जादगान ,दरगाह हजरत सैय्यदना शाह अमीर अबुलउलाह (रह.) उर्स।
दरगाह अबुलउलाह पर प्रशासन व नगर निगम द्वारा जन सुविधाओं के सम्बन्ध में आग्रह :
सज्जादानशीन ने कहा कि जैसा कि विदत है कि दरगाह पर बुधवार व जुमेरात,सालाना उर्स व पूरे वर्ष बीच बीच में अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं जिसमें सभी धर्मो के हज़ारों श्रद्धालु बाबा में अपनी-अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आते रहते हैं। कुछ श्रद्धालु कुछ मरीज ठहर भी जाते है। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए निम्न बिन्दुओं पर सम्बन्धित विभागों का ध्यान दिलाना चाहता हूँ।
• दरगाह पर स्थित शौचालयों का मेन सीवर लाइन से जोड़ने के सम्बन्ध में।
• दरगाह पर इकटठा कूड़ा निस्तारण के लिए डम्पर स्थाई रूप से रखने व नगर निगम रजिस्टर में उसे रजिस्टर करने और समय- समय पर उसे खाली कराने के नियमित रोस्टर की व्यवस्थाएं की जायें,एवं नगर निगम कूड़ा निस्तारण कर्मचारियों द्वारा दरगाह कम्पाउड में आसपास के क्षेत्र का कूड़ा डम्प न करने का सख्त निर्देश दिए जायें।
• प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि समय-समय पर दरगाह परिसर के अन्दरून व बाहरी माग पर नियामित गश्त की जायें।
• दरगाह के चारों दिशाओं में सड़क के गड्डे व सड़क निर्माण समय रहते पूर्ण कराने का कष्ट करें।
उपरोक्त सभी सुविधाए व कार्य जन सुविधाओं से जुड़ा है व इसकी जानकारी सम्बन्धित विभागों को देते आ रहे है।
रिपोर्ट- असलम सलीमी।

.jpg)
.jpg)