ओडीओपी के अन्तर्गत एक्जीविशन लगाने पर स्टॉल,भाडा,कन्वेन्स पर 75 प्रतिषत किया जाता है Remerbussrement ।
नुनिहाई में लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के लिये जिला उद्योग केन्द्र में दे सकते हैं प्रतिवेदन।
लम्बित भुगतान को 90 दिन में दिलवाने का पूर्ण प्रयास करता है जिला उद्योग केन्द्र
प्राईवेट औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिये सरकार द्वारा दिये जाने वाले सहयोग पर दी जानकारी।
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार जी के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग एवं औद्योगिक विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा द्वारा 9 सूत्रीय प्रतिवेदन संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा को प्रेषित किया गया।
संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों की सभी समस्याओं को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उन्होंने बताया कि चैम्बर द्वारा लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने के लिये प्रतिवेदन तैयार करके जिला उद्योग केन्द्र में प्रेषित कर सकते हैं। चैम्बर द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन को उनके द्वारा सम्बन्धित विभाग एवं उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जायेगा।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल एवं चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग द्वारा संयुक्त आयुक्त उद्योग से जानकारी चाही कि ओडीओपी के अन्तर्गत उद्यमियों एवं व्यापारियों को क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि ओडीओपी के स्टॉल पर 75 प्रतिशत, भाडा पर 75 प्रतिषत एवं कन्वेन्स पर 75 प्रतिषत Remerbussrement की सुविधा उपलब्ध है। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि चांदी व्यवसाय और ब्रश व्यवसाय को भी ओडीओपी के अन्तर्गत सम्मिलित किया जाना चाहिये।
संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि चांदी व्यवसाय और ब्रश व्यवसाय को भी ओडीओपी में जोडने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया गया कि समाधान पोर्टल पर ऑनलाईन केस फाइल किया जाता है उसकी एक प्रति जिला उद्योग केन्द्र में भी दी जाती है। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 90 दिन में पैसा दिलवाने का पूर्ण प्रयास किया जाता है। जूता उद्योग कुषल श्रमिकों की समस्या के समाधान हेतु कौशल विकास केन्द्र की स्थापना पुनः की जायेगी साथ ही प्राईवेट औद्योगिक पार्क स्थापना को उद्योग के लिये बेहद महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, एमएसएमई विकास एवं समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग,औद्योगिक विकास एवं डीआईसीस प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल,मनीष अग्रवाल, सदस्य संजय अरोरा, मयंक मित्तल, अनूप मित्तल, विवेक अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल,आषीश गुप्ता, महेश अग्रवाल, अनूप मित्तल, सुनील गर्ग, आषीश गर्ग, दीपेन कुमार अग्रवाल, रविकुमार जैन, राजीव कुमार गुप्ता उपस्थित थे।


