हिन्दुस्तान वार्ता । ब्यूरो
आगरा : भारतीय वैश्य महासभा की एक प्रेस वार्ता कैंप कार्यालय प्रोफेसर कॉलोनी,कमला नगर में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा द्वारा वैश्य समाज पर की गई टिप्पणी कि " हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे कि पैसा ले लिया और सामान नहीं दिया" ये पूरे भारतवर्ष के वैश्य समाज के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी है। इन्होंने समाज को नीचा दिखाने का कुत्सित एवं घृणित प्रयास किया है। इनकी (ऊर्जा मंत्री) की सोच एक सामंतवादी एवं कुत्सित मानसिकता वाली है। वे यह नहीं जानते कि वैश्य समाज पूरे देश को आर्थिक रूप से चलाता है। उन्हें ये पता होना चाहिए कि..
"हम सामान भी देते हैं,और सम्मान भी।
इनके द्वारा वैश्य समाज पर की गई टिप्पणी की वैश्य महासभा घोर निंदा करती है तथा हम ऊर्जा मंत्री को आगाह करते हैं कि वे वैश्य समाज से तुरंत माफ़ी मांगें और अपने शब्दों को वापिस लें। अन्यथा मंत्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन पूरे देश में किया जाएगा।मीडिया के माध्यम से हम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से अनुरोध करते हैं कि ऐसे मंत्री को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
इस अवसर पर श्रीनिवास गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विनोद अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव,अशोक अग्रवाल जिलाध्यक्ष,राजीव अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव एवं ज्ञान बंसल, दाऊदयाल गुप्ता महानगर अध्यक्ष,विनोद कुमार मित्तल जिला उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

