संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में सत्र 2025-28 के लिए घोषित नवगठित कार्यकारिणी का किया स्वागत
ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए करेंगे उन्हें प्रोत्साहित : पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। ग्राहकों (उपभोक्ताओं) के हितों व अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सत्र 2025-28 के लिए नवगठित आगरा इकाई की घोषणा व स्वागत का कार्यक्रम रविवार को बल्केश्वर स्थित संतराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया।
कई सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े आगरा के प्रमुख समाज सेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों को लगातार दसवीं बार सर्वसम्मति से जोरदार तालियों के मध्य जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने इस अवसर पर सभी का आभार जताते हुए अपना मंतव्य स्पष्ट किया कि हम ग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण व उनके सशक्तीकरण के लिए काम करते रहेंगे। ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का सिलसिला जारी रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी ग्राहकों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष वीके अग्रवाल, श्रीमती सुमन गोयल,कुमकुम उपाध्याय, इंद्र भूषण कुलश्रेष्ठ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इन्हें मिला कार्यकारिणी में स्थान :
जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों के साथ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अमित ग्वाला,अशोक अग्रवाल (शांति),अशोक अग्रवाल (बीमा), सचिव हरिओम गोयल, सहसचिव विश्वनाथ भारद्वाज,सतेंद्र पाठक, राम प्रकाश जिंदल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,सह कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल,कार्यालय प्रमुख राजेश प्रकाश मित्तल,कार्यालय सह प्रमुख प्रदीप लूथरा,कार्यकारिणी सदस्य मयंक खंडेलवाल,जवाहरलाल सिंहल, कुमकुम उपाध्याय,रिया लालवानी, गुरुदास लालवानी,ओपी अरोरा, अनिल अग्रवाल (जल संस्थान), अजय आनंद, पंकज राजा, मीनाक्षी शर्मा, आरती अग्रवाल, कुसुम लता ठाकुर, जया गर्ग (बॉबी), विधि आयाम प्रमुख प्रमोद कुमार अग्रवाल एड.,अरविंद सिंघल एड.,अनिल अग्रवाल एड.,आरती गोयल एड.,राजेश सागर, महिला जागरण प्रमुख आशा अग्रवाल,पर्यावरण संरक्षण प्रमुख अंजू दयालानी, डॉ. मनिंदर कौर,प्रचार प्रसार प्रमुख रोहित ज्ञानी,रंजना सक्सेना और अंकेक्षक पद पर सीए अमित गोयल को चुना गया।


