बाल गोपाल की संजीव लीलाओं ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
महाआरती में जुटें शहर के समाजसेवी
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा।16 अगस्त, राष्ट्रीय शान्ती सद्भावना मिशन द्वारा राधानगर शिव मन्दिर बल्केश्वर स्थित यमुना किनारे भगवान श्री कृष्ण की झांकियों का चित्रण इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ हुआ। सर्व प्रथम कल-कल बहती यमुना जी जो अपने पूरे दिव्य स्वरूप में थी। मैं बासुदेव महाराज बाल कृष्ण को अपने शीश पर धारण कर यमुना को पार कर नंदगांव राधानगर राम जानकी मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे,तो यमुना जी अपने विराट स्वरूप में जगत पालक बाल कृष्ण के चरण स्पर्श करने को आतुर थी। वहीं जैसे ही बाल कृष्ण मंदिर तट पर अवतरित हुए तो श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का माहौल उत्पन्न हो गया और समूचा मंदिर प्रांगण हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जय घोष से गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जी की तमाम बाल लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया। जिसमें नागनाथ को नाथते बाल कृष्ण व बाल गोपालों के साथ तेंदुल लीला,नौका बिहार करते राधा कृष्ण व तमाम लीलाएं शामिल रहीं। इस दौरान सभी समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से भगवान के बाल स्वरूप की भव्य आरती उतारकर अपने आपको कृतार्थ किया।
आयोजन के दौरान संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार निगम व समाजसेवी नरेंद्र तनेजा,अरविंद पाल नेताजी,पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, सत्यपाल जादौन,सरदार मंजीत सिंह, भजनलाल माखीजा,पार्षद पूजा बंसल,समाजसेविका ममता शर्मा, समाजसेवी गिर्राज बंसल,पप्पी भाई महेश्वरी,समाजसेवी कपूर चंद रावत, महंत अमित तिवारी,पंडित दीपक स्वामी, मोहित गुंबर, आयुष मंगल, वीरेंद्र गोस्वामी, दिलीप सुराना, प्रेम पंडित जी, सूरज गुप्ता गौरव शर्मा, जीतू रावत, महेंद्र शाक्य, पप्पू बाबा, जग्गो भगत जी, बंटी शाक्य, रामकुमार रामू, संजीव रावत, राजेश मित्तल, पप्पू यादव, अंकित अग्रवाल, फोटोग्राफर विनोद गुप्ता, मनोज गोयल, मनोज अग्रवाल, गुलाब सिंह शाक्य, रामशरण, डॉ राजेंद्र अग्रवाल, शोमिल डाक्टर, रमा ठाकुर, प्रकाश शाक्य, रविंदर, खूबचंद मौर्य, वीरू व अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कान्हा का भव्य पालना सजाया गया,17 अगस्त को शाम 4:00 बजे नंदोत्सव का कार्यक्रम होगा। इस दौरान भगवान कृष्ण की तमाम लीलाओं का सजीव चित्रण किया जायेगा।
रिपोर्ट - असलम सलीमी



