हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगरा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली घर स्थित रामलीला मैदान में सुबह 8:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात सुबह 9:30 बजे राजा मंडी स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।
अंत में दोपहर 2:00 बजे से परंपरागत जुलूस फुलट्टी चौराहा से निकाला गया। जो सेब का बाजार,किनारी बाजार,जामा मस्जिद,रावत पाड़ा,पीपल मंडी, काला महल, गुदड़ी मंसूर खां, बेलन गंज,बांस दरवाज़ा,दरेसी स्थित पुरानी चुंगी परिसर पहुंचा। इस दौरान रास्ते में वीर जवानों की याद में नारे गूंज उठे। पुरानी चुंगी पहुंच कर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में उन वीर शहीदों को याद किया गया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया।
सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि देश को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी के त्याग और बलिदान से ही देश को स्वतंत्रता मिली थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का काम कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण वोट चोरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता इन लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। जुलूस एवं रामलीला मैदान में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन,अश्वनी जैन, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी,दुष्यंत शर्मा,नवीन चन्द शर्मा,अनुज शर्मा,कपिल गौतम, राजीव गुप्ता, दीपक शर्मा, याकूब शेख, सोनू कन्नौजिया,गीता सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट - असलम सलीमी




