दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह का आयोजन



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के संस्कृत विभाग में 5 से 11अगस्त तक,संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन हुआ,जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं संचालित की गई जैसे  संस्कृत गीत गायन ,संस्कृत कथा वाचन, संस्कृत चित्रकला तथा  संस्कृत काव्य कण्ठपाठ प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।

 विभिन्न प्रतिप्रतियोगिताओं का संयोजन डाॅ पूजा डॉ.शोभा भारद्वाज द्वारा कराया गया। निर्णायक के रुप में संगीत विभाग के डाॅ गौतम तिवारी , हिन्दी विभाग से डॉ व्रजराज सिंह, डॉ सुमन शर्मा तथा चित्रकला विभाग से डॉ विजय शर्मा जी की उपस्थिति रही | प्रसतः611 ग्स को संस्कृत सप्ताह समारोह के समापन में विशिष्ट वक्ता के रूप में  मनकामेश्वर मन्दिर महन्त योगेश पुरी जी की उपस्थिति रही।

उन्होनें अपने व्याख्यान में संस्कृत भाषा के महत्व को उजागर किया| भाषा,श्रावणमास और शिव के परस्पर सम्बन्ध को स्थापित किया तथा संस्कृत को विज्ञान से जोड़ते हुए अपना अभिभूत करने वाला व्याख्यान दिया। संस्थान के निदेशक ने भी संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताया तथा संस्कृत के व्याकरण को सभी भाषाओं के व्याकरण से समृद्ध भी कहा। निदेशक महोदय ने संस्कृत विभाग का उत्साह बर्धन कर ,कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए बधाई दी। समापन समारोह में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो.बी पटबर्धन,कलासंकाय अध्यक्ष प्रो.नीलू शर्मा,संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अनीता,डॉ निशीथ गौड, डॉ सुमन शर्मा,डॉ नमस्या,डॉ रुबीना सक्सेना,डॉ शोभा भारद्वाज ,डॉ इन्दु शर्मा जी उपस्थित रही तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा के द्वारा किया गया।