श्रीजगन्नाथ मंदिर बना गोकुल धाम,दही हांडी प्रतियोगिता संग हरे कृष्णा.. संकीर्तन पर झूमे भक्त




श्रीजगन्नाथ मंदिर में किया गया दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन,जूट से की गई नक्काशी कर सजा श्रीहरि का मंदिर,कीर्तन संग भक्ति में खूब झूमें श्रद्धालू

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। कन्हैया के जन्म का उल्लास और हरे कृष्णा... संकीर्तन पर भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु। मानों कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन मंदिर) आज कन्हैया का गोकुल बन गया। जहां हर तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां बिखरीं थी। जगमग रोशनी, फूलों से सजा मंदिर परिसर। परम्परागत परिधानों में सज संवरकर नन्दोत्सव में हरे राम हरे कृष्णा के कीर्तन पर झूमते नाचते सैकड़ों श्रद्धालू। तो कहीं दही हांडी प्रतियोगिता का आनंद में डूबे भक्त। रंग बिरंगे गुलाब पुष्पों के साथ जूट की नक्काशी कर आज श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर सजाया गया। इस अवसर पर एकल व संयुक्त दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। 

15 फुट ऊंचाई पर लटकी दही हांडी और नीचे आंखों पर पट्टी और हाथ में डंडा लेकर उसे तोड़ने का प्रयास करते भक्त। कोई मित्र उन्हें भटकाटा तो कोई सही दिशा दिखाता। नन्दोत्सव के इस अवसर पर मस्ती और मनोरंजन के माहौल में कुछ भक्त हांडी तोड़ने में सफल रहे तो कुछ असफल। परन्तु सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। संध्या काल में नन्दोत्सव की धूम थी। हरे राम हरे कृष्णा... कीर्तन पर भक्तो बुजुर्ग व बच्चों ने एकल प्रतियोगिता में भाग लिया,जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें 15 फुट ऊपर लटकी दही हांडी को तीन बार के प्रयास से डंडे से तोड़ना था।वहीं युवा श्रद्धालुओं ने पिरामिड बनाकर दही हांडी तोड़ने की प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रातः इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविद स्वरूप जी ने श्रील प्रभुपाद 127वां पूजा महोत्सव में प्रभुपाद जी का अभिषेक किया। भक्तों द्वारा बनाए गए लगभग 250 व्यंजनों का भोग लगाया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु मित्तल, संजीव, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय कुकरैजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश, शाश्वत ननंदलाल आदि उपस्थित थे।