हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 24 अगस्त,अज्ञात व असहाय मृतकों की आत्म शान्ति के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से आज रविवार को विद्युत शवदाहगृह परिसर स्थित"सत्संग हाॅल" में "सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की। 2526 अज्ञात व असहाय मृतकों की मुक्ति के लिए जहां धर्म गुरूओं के शब्द प्रार्थना भरे थे,वहीं क्षेत्र बजाजा कमेटी के सेवा कार्यो के प्रति आदर भाव थे।पुलिस की ओर से परम्परागत सलामी भी दी गई। विसर्जन यात्रा कल सोमवार को सुबह सौरो के लिए प्रस्थान करेगी।
विसर्जन यात्रा के लिए सुंदर व भव्य मुक्ति रथ तैयार किया गया है। फूलों से सजे इस मुक्ति रथ पर अस्थि फूलों से भरे 128 कलशों को सुसज्जित किया गया है।। मुक्ति रथ पर मनकामेश्वर के महंत योगेशपुरी,माईथान गुरुद्वारा के हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह,नायब शहर काजी मौलाना मौ.उजेर आलम,फादर वर्गीज कुन्नाथ (vargish kunnath),भंते अशोक रत्न,जे. एस .राना वोधाचार्य ,बुद्ध विहार,जहाज नाथ योगी ,सोमनाथ धाम,विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने भावभीनी श्रंदाजलि अर्पित की। सभी का मानना है कि अज्ञात मृतक किसी भी धर्म या समाज का हो सकता है। सभी को इस कार्यक्रम में सहभागिता निभानी चाहिए। पुर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने कमेटी द्वारा तीन साल तक अज्ञात मृतकों के अस्थिफूल सुरक्षित रखने की सार्थकता तथा कमेटी के विभिन्न सेवा प्रकल्पों के बारे में बताया।
महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि विसर्जन यात्रा कल सोमवार सुबह 4.30 बजे विद्युत शवदाहगृह से हाथी घाट, यमुना किनारा,वाटरवर्क्स होकर सौरो जी के लिए प्रस्थान करेगी।
अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के प्रति समाज की महिलाओं में काफी श्रद्धा भाव है। कल शनिवार को भजन संध्या में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की धर्मपत्नी मधु बघेल ने विसर्जन कार्यक्रम के लिए स्पर्श चैरिटी क्लब की ओर से 50000/ रुपये कमेटी को भेंट किए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश जी की मां श्रीमती सत्यवती जी भी भजन संध्या में शामिल हुईं। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय की पत्नी प्रीती उपाध्याय,शगुन गर्ग व बबीता माथुर ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
संचालन संयोजक संजीव गुप्ता ने किया। अध्यक्ष अनिल जिंदल ने आभार व्यक्त किया। शान्ति दूत बंटी ग्रोवर,आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष डा.सुरेश गोयल,ओम टंडन, पूर्व महासचिव राजकुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विजय अग्रवाल, मनोज शर्मा, विशनू गर्ग, मुकेश अग्रवाल व नंदकिशोर गोयल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक,व्यापारिक व महिला संगठनो की मौजदूगी रही।
रिपोर्ट - असलम सलीमी





