रोजवर्ड क्लब की एग्जीविशन 28 सितम्बर को,जिसमें खरीदारी के साथ मनोरंजन भी

28 सितम्बर को होटल पीएल पैलेस में आयोजित किया जाएगा रोजवर्ड क्लब की लाइफ स्टाइल एग्जीविशन,मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी होंगी

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। उत्सवी सीजन में 28 दिसम्बर का दिन आगरावासियों के लिए कुछ खास होगा। रोजवर्ड क्लब की लाइफ स्टाइल एग्जीविशन में जहां आकर्षक त्योहारी उत्पाद की खरीदारी के साथ मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद भी होगा। खास बात यह होगी कि एग्जीविशन का संचालन करने से लेकर स्टॉल लगाने तक हर चीज की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। यानि महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ एग्जीविशन का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी आज रोजवर्ड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने नेहरू नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। क्लब की सचिव अर्चना सिंघल व कोषाध्यक्ष मिली अग्रवाल ने बताया कि क्लब की सभी 100 सदस्याएं ग्जीविशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। एग्जीविशन 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। जहां हर ओर त्साह व मंग बिखरी नजर आएगी। 

एग्जीविशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर व विशिष्ठ अतिथि मधु बघेल दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगी। जिसमें महिलाओं द्वारा वंदनबार, कैंडिल, परिधान, शोपीस, डिजायनर दीपक, ज्वैलरी जैसे आकर्षक उत्पाद रहेंगे। साथ ही दीपावली सेलीब्रेशन फैमिली पिक, डांडिया सोलो पिक, दिया डेकोरेशन जैसी मनोरंजक प्रतियोगिता बी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपमा, डिम्पल, काजल, रितु, सीमा, सोनल, पर्ल, वंदना, सविता, पूनम आदि उपस्थित थीं।