हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
फतेहाबाद : कस्बा फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार को कस्बा फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार और कानून के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक शिवानी बंसल कहा कि नारी शक्ति, बहन-बेटियाँ अपनी शक्ति पहचानें, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई,अवंती बाई,जीजाबाई के विचारों से जुड़े । सशक्त नारी सशक्त भारत के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा हर तरीके से अथक प्रयास किया जा रहे हैं। हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। बहन बेटियों को अपने साथ होने वाले गुड टच , बेड टच पर आवाज उठानी चाहिए,बहन बेटियाँ को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा जारी किए गए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1090, 112 पर बेझिझक होकर शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस आपकी सुरक्षा में 24 घंटे खड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक शिशुपाल शरद, अभिषेक शरद, राखी यादव, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, शिवानी बंसल, सुमन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

