हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा :05 सितम्बर,शुक्रवार को भारतीय मुहिब्बाने ऐहलेबैत कमेटी के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर एक अज़ीम-ओ-शान जुलूस वजीर पुरा आगरा से चलकर चादर पोशी के लिये न्यू आगरा स्थित दरगाह हजरत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला साहब पर पहुँचा, रास्ते में हिन्दू भाईयों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत व अभिनंदन किया। स्वागत करने वाले हिन्दू भाईयों में मुख्य रूप से राजेन्द्र तिवारी, अर्विन्द गर्ग,अनंत उपाध्याय सन्जीव कुशवाहा पवन कटारा, प्रदीप सैनी बौबी मनोजकुमार गोविन्द राम झामनानी आदि शामिल रहे। दरगाह में पहुँच कर मज़ार शरीफ पर चादर पोशी एवं गुल पोशी की गई और अपने मुल्क भारत एवं समस्त भारतवासियों की ख़ुशहाली तरक्की और कामयाबी के लिए दुआयें मांगी गईं।
इस पवित्र अवसर लंगर भी खिलाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में हाजी आफताब हुसैन,ताजो भाई, बब्बू भाई, जीशान अहमद, ईरशाद उद्दीन, कुतबुद्दीन, अफजाल कुरैशी, शानु अत्तारी , सदाकत हुसैन, रहीस उद्दीन, रिज़वान अहमद हसनैन अहमद ऐडवोकेट, फैसल उद्दीन, महाज उद्दीन, नौशाद अहमद, आशिफ हुसैन, उम्मेद हसन, कल्लू चौधरी, शानू चौधरी, हाजी इरशाद, हाजी फहीम, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - असलम सलीमी


