हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। ढोलक थाप और मंजीरों के भक्तिमय संगीत पर आज माता की भेंटों से नवदुर्गा पण्डाल गूंजता रहा। मां दुर्गा के खूब जयकारे लगे। भक्ति और श्रद्धा में डूबे भक्तजनों ने माता की भेटों पर खूब नृत्य भी किया। तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में आज माता की भेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः मंगला आरती के साथ ही मां दुर्गा के पण्डाल में क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश,आकाश,मनीष,दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह,पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।


~2.jpg)