मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा 22 सितम्बर को मूर्ति स्थापना के साथ होगा 12 दिवसीय भव्य आयोजन, कलकत्ता से मंगवाई गई 12 फुट ऊंची मातारानी का प्रतिमा
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। बैंडबाजों संग झूमते गाते श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का आयोजन किया। बैंड बाजों के साथ तोता का ताल दाऊजी के मंदिर से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा ने नवदुर्गा महोत्सव के पण्डाल पर विश्राम लिया। जहां वृंदावन से आए भूदेव कृष्ण शास्त्री व लखनऊ से आए आचार्य लघु मिश्रा ने विधि विधान के साथ कलश स्थापना व मूर्ति स्थापना की। हर ओर मातारानी के जयकारे गूंजने लगे।
मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा तोता का ताल (फूल मार्केट के सामने) नवदुर्गा महोत्सव का 12 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मां दुर्गा की 12 फुट की मूर्ति की स्थापना की गई है। प्रतिदिन चार आरती के साथ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। मुकेश कुशवाह व आकाश कुशवाह ने बताया कि सुबह 6 बजे मंगला आरती, सुबह 9 बजे श्रंगार आरती, शाम 8 बजे संध्या आरती व रात 11 बजे शयन आरती की जाएगी। 23 सितम्बर को भव्य पूल बंगला व 24 सितम्बर भक्तजनों द्वारा माता की भेटें, 25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकण्ड के पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष,दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।


