आगरा महानगर लेखिका समिति का रजत जयंती समारोह समापन

वार्षिक पत्रिका निसृतः का भव्य विमोचन 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 20 सितम्बर,आगरा महानगर लेखिका समिति का रजत जयंती समारोह व वार्षिक पत्रिका का विमोचन ग्रैण्ड होटल आगरा में आयोजित किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप श्रीधर रहे। अध्यक्षता डॉ.राजेन्द्र मिलन ने की।

मंच पर संरक्षिका शान्ती नागर संस्थापिका डॉ.शशि गोयल व डॉ. शैलबाला अग्रवाल,अध्यक्ष मधु भारद्वाज,पूर्वाध्यक्ष पुष्पा सिंह व कोषाध्यक्ष विजया तिवारी उपस्थित रहीं।

विशिष्ट साहित्यकार सम्मान डॉ.राजेन्द्र मिलन,साहित्य सेवी सम्मान डॉ.ओंकार त्रिपाठी,शिक्षिका सम्मान अनुपमा पाण्डेय,भारतीय शिक्षिका सम्मान शिखा श्रीधर,शिक्षिका सम्मान शेफाली चतुर्वेदी को प्रदान किया गया। 

संचालन सचिव निधि गर्ग ने किया।आयोजन में शहर के समस्त प्रबुद्ध साहित्यकार बन्धु सभागार में उपस्थित रहे।