पितरों को समर्पित विद्युत मोक्षधाम पर सजी खाटू श्याम की भजन संध्या



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो                                                              आगरा : हर वर्ष की भांति इस बार भी पितृपक्ष के मौके पर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा साप्ताहिक श्री श्याम सखा मंडल पथवारी,बेलनगंज आगरा के सहयोग से पूर्वजों को समर्पित  संगीतमयी खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया।

विद्युत मोक्षधाम के सत्संग हॉल में सजी भजन संध्या में लप्पी भगत,शालू दीवाना ने अन्य भजन गायकों ने खाटू नरेश के जयकारों के बीच सुन्दर भजनों की प्रस्तुतियां दी।"मैली चादर ओड़ के,मैं भी द्वार तुम्हारे आया" "कदम कदम पर रक्षा करता और घर घर करे उजाला" मेरा बाबा खाटू श्याम वाला "आस भी तुम्हारी है,विश्वास भी तुम्हारा है ,एक तेरे सिवा बाबा कौन हमारा है।जैसे भजनो पर सभी भक्तिरस में सराबोर हो झूम उठे।

काफी संख्या में महिला संगठनों की भी उपस्थिति रही। बवीता पाठक के भजन ने खूब तालियां बटोरी। अध्यक्ष अनिल  जिंदल,आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल, महासचिव  राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा , राजीव गुप्ता ,नंदकिशोर गोयल,ताराचंद गोयल,विशनू गर्ग, प्रमोद  गुप्ता, विपिन जिंदल, अनुज राठी,शिव कुमार गुप्ता ,व श्याम भोजवानी  की  मुख्य उपस्थिति  रही।सूत्र- नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'

रिपोर्ट -असलम सलीमी