भारत विकास परिषद "अमृतम्" ने राजा दशरथ,महारानी कौशल्या एवं राजा जनक,महारानी सुनयना के स्वरूपों का किया ससम्मान अभिनंदन

“राम नाम के अमृत से सराबोर हुआ अमृतम्”

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। भारत विकास परिषद "अमृतम्" परिवार द्वारा गुरुवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में श्री रामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत राजा दशरथ और राजा जनक का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। श्रीराम नाम से गुंजायमान वातावरण में पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे अजय अग्रवाल और महारानी कौशल्या की भूमिका में कल्पना अग्रवाल का भावपूर्ण स्वागत किया गया। इसी क्रम में राजा जनक की भूमिका निभा रहे राजेश अग्रवाल और महारानी सुनयना की भूमिका में अंजू अग्रवाल का आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान हुआ। सभी अतिथियों को मुकुट पहनकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने मधुर राम भजनों को स्वर देकर वातावरण को भक्ति में डुबो दिया। आयोजन में जनकपुरी समिति अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालुओं को जनकपुरी महोत्सव में सादर आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अग्रवाल और राधा अग्रवाल रहे,जिन्होंने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर संरक्षक उमेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), अल्का गुप्ता, सचिव राजीव गोयल, प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, सचिव सीए विवेक अग्रवाल,क्षेत्रीय अध्यक्ष एनसीआर डॉ.तरुण शर्मा, मनोज अग्रवाल (पौली भाई),अमित पाराशर, मनोज शिवहरे, ज्योति मोहन जिंदल, अजय शिवहरे, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, मुकुल बंसल, राजकुमार अग्रवाल, बृजमोहन रैपुरिया, राकेश अग्रवाल, मनोज खेरली, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, विकास गोयल, सुदेश अग्रवाल, राजेश बंसल, विशाल अग्रवाल, अमित गुप्ता, नीता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सपना, अंजना, ज्योति, संचित, नीलम शिवहरे, अनीता, राजीव मंगल, नीरज मित्तल, गोपाल बंसल, पुनीत अग्रवाल, विकास वर्मा, पंकज अग्रवाल, नवल शर्मा, लाला, सुधीर जैन, सुनील बंसल, हेमंत सिंघल, पारुल जिंदल, कुसुम अग्रवाल, मनीषा बंसल, पूजा अग्रवाल, पूनम शर्मा, झरना अग्रवाल, अर्चना जैन,ममता रैपुरिया, पुरुषोत्तम दास मित्तल, नीलिमा मित्तल आदि उपस्थित रहे।