अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पित्र भूमि अग्रोहा (हिसार) में पित्र पक्ष में 20, 21, 22 सितम्बर को स्वर्ण जयन्ती समारोह (महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अग्रभागवत,भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्धालु भाग लेने पहुंचेंगे। ब्रजक्षेत्र (आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद) से भी हजारों की संख्या में लोग अग्रोहा धाम पहुंचेंगे।
यह जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में देते हुए ब्रजक्षेत्र से (आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, पिरोजाबाद) अधिक से अधिक संख्या में अग्रोहा धाम पहुंचने के लिए अग्रबंधुओं से अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने चाहिए, जिससे वह अपनी संस्कृति के बारे में जान सकें और अपने पूर्वजों से जुड़ें।
मुख्य संरक्षक सुरेशचंद गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग होंगे। आर्शीवचन श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज (निरंजनी खाड़ा) द्वारा दिए जाएंगे। प्रदेश चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हमारी पित्र भूमि अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों से ब्रज प्रदेश के 15 जिलों में जनसम्पर्क किया जा रहा है। किया जा रहा है। आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए अपील की जा रही है। ब्रजप्रांत महामंत्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि स्वर्ण जयन्ती समारोह में देश विदेश के सभी अग्र बंधु एकत्रित होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक गर्ग, शैलू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, निशा सिंघल,राजेश सिंघल आदि उपस्थित थे।

